विमानों से खाना ''चुराने'' के आरोप में एअर इंडिया के चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 5:12 PM
नयी दिल्ली : एअर इंडिया ने विमानों से भोजन और राशन सामग्री की ‘चोरी’ के आरोप में अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. राष्ट्रीय एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि एअर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने अगस्त, 2017 में आंतरिक स्तर पर एक […]
नयी दिल्ली : एअर इंडिया ने विमानों से भोजन और राशन सामग्री की ‘चोरी’ के आरोप में अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. राष्ट्रीय एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उल्लेखनीय है कि एअर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने अगस्त, 2017 में आंतरिक स्तर पर एक पत्र लिखकर कहा था कि ऐसा देखा गया है कि ग्राउंड स्टाफ और अधिकारी विमान के गंतव्य तक पहुंचने के बाद बचे हुए खाने और राशन सामग्री का इस्तेमाल ‘अपने निजी इस्तेमाल’ के लिए करते हैं.
परिपत्र में कहा गया था, ‘इस तरह के कार्यों में लिप्त अधिकारियों को निलंबित कर दिया जायेगा.’ एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि ‘अगस्त, 2017 में परिपत्र जारी किये जाने के बाद से एयरलाइन ने बचे हुए खाने एवं राशन सामग्री की चोरी करते हुए पाये गये कैटरिंग विभाग के दो कर्मचारियों एवं केबिन क्रू के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.’
अधिकारी ने बताया इस काम में लिप्त पाये जाने पर कैटरिंग विभाग के एक सहायक प्रबंधक और एक वरिष्ठ सहायक को क्रमशः 63 दिन और तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल मार्च में नयी दिल्ली-सिडनी मार्ग के केबिन क्रू के दो सदस्यों को चेतावनी दी गयी और घरेलू उड़ानों तक सीमित कर दिया गया. एअर इंडिया ने इस बारे में पूछे गये सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










