ग्राहकों की शिकायत पर ट्राई ने इंडिपेंडेंट टीवी से पूछ सवाल, नये नियम के अनुरूप किराया है...?

Published at :04 Mar 2019 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों की शिकायत पर ट्राई ने इंडिपेंडेंट टीवी से पूछ सवाल, नये नियम के अनुरूप किराया है...?

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘डायरेक्ट टू होम’ (डीटीएच) सेवा देने वाली कंपनी इंडिपेंडेंट टीवी से कहा है कि वह यह सिद्ध करे कि टीवी चैनलों के लिए उसकी मौजूदा दरें नियामक द्वारा तय नियमों के अनुरूप हैं. इंडिपेंडेंट टीवी को पहले बिग टीवी के नाम से जाना जाता था. इंडिपेंडेंट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘डायरेक्ट टू होम’ (डीटीएच) सेवा देने वाली कंपनी इंडिपेंडेंट टीवी से कहा है कि वह यह सिद्ध करे कि टीवी चैनलों के लिए उसकी मौजूदा दरें नियामक द्वारा तय नियमों के अनुरूप हैं. इंडिपेंडेंट टीवी को पहले बिग टीवी के नाम से जाना जाता था. इंडिपेंडेंट टीवी को लिख एक पत्र में ट्राई ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को इसी मुद्दे पर बैठक करने के लिए बुलाया है. यह पत्र कंपनी को 27 फरवरी को भेजा गया.

इसी भी देखें : बिना सेट टॉप बॉक्स के नहीं चलेंगे निजी चैनल

ट्राई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कंपनी की टीवी मासिक किराया दरों और चैनलों के हिसाब से अलग-अलग किराया दरों के अस्पष्ट होने के बारे में उसे कई ग्राहकों की ओर शिकायत मिली है. ट्राई ने अपने पत्र में कंपनी से एक निश्चित प्रारूप में सभी जानकारियां मांगी हैं. साथ ही, मौजूदा किराया प्रणाली पर इंडिपेंडेंट टीवी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है और उसे यह बताने के लिए कहा गया है कि क्या उसकी दरें नयी किराया व्यवस्था के अनुरूप हैं.

इसमें नेटवर्क क्षमता शुल्क और अन्य शुल्कों की अलग-अलग जानकारी मांगी गयी है. साथ ही, कंपनी से ट्राई को मिली ग्राहकों की शिकायतों पर भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. अभी इस पर इंडिपेंडेंट टीवी की ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका है. ट्राई ने टीवी चैनलों की नयी किराया व्यवस्था लागू की है. इसमें ग्राहकों को किसी पैकेज के बजाय अपनी पसंद के चैनलों के हिसाब से मासिक शुल्क देना होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola