चीन, वियतनाम, सऊदी अरब और म्यामां समेत कई देशों के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

Published at :25 Feb 2019 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
चीन, वियतनाम, सऊदी अरब और म्यामां समेत कई देशों के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

नयी दिल्ली : किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी इंडिगो चीन, वियतनाम, म्यामां और सउदी अरब समेत अन्य देशों के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है. कंपनी ने सोमवार को अपने कर्मचारियों से एक संवाद में इसकी जानकारी दी. इसे भी देखें : इंडिगो और गो एयर के 11 नियो विमान अब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी इंडिगो चीन, वियतनाम, म्यामां और सउदी अरब समेत अन्य देशों के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है. कंपनी ने सोमवार को अपने कर्मचारियों से एक संवाद में इसकी जानकारी दी.

इसे भी देखें : इंडिगो और गो एयर के 11 नियो विमान अब नहीं भर सकेंगे उड़ान, डीजीसीए ने किया यह फैसला…

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्त ने कहा कि इंडिगो अंतरराष्ट्रीय बाजार में महत्वाकांक्षी विस्तार पर ध्यान दे रही है और नयी क्षमता का करीब 50 फीसदी इन्हीं बाजारों में खपायेगी. इंडिगो की घरेलू विमानन क्षेत्र में 42.50 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी के पास 200 से अधिक विमान हैं और रोजाना 1,300 से अधिक उड़ानें परिचालित करती है.

दत्त ने कहा कि हम चीन, वियतनाम, म्यामां, तुर्की, सउदी अरब और राष्ट्रमंडल देशों के लिए उड़ानें शुरू करेंगे और पहले से मौजूदा बाजारों में उड़ानों की संख्या बढ़ायेंगे. उन्होंने कहा कि कंपनी छोटे शहरों के लिए विमानन बुनियादी संरचना तैयार करना जारी रखेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola