रीयल एस्टेट, लॉटरी पर GST का फैसला रविवार तक टला

नयी दिल्ली : आज जीएसटी कौंसिल की बैठक हुई लेकिन रीयल एस्टेट तथा लॉटरी पर जीएसटी दर में बदलाव के निर्णय को रविवार तक टाल दिया गया है. परिषद ने जनवरी महीने के लिए कंपनियों को बिक्री का रिटर्न दायर करने की अंतिम तिथि भी शुक्रवार तक बढ़ा दी है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने […]
नयी दिल्ली : आज जीएसटी कौंसिल की बैठक हुई लेकिन रीयल एस्टेट तथा लॉटरी पर जीएसटी दर में बदलाव के निर्णय को रविवार तक टाल दिया गया है. परिषद ने जनवरी महीने के लिए कंपनियों को बिक्री का रिटर्न दायर करने की अंतिम तिथि भी शुक्रवार तक बढ़ा दी है.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी परिषद की बुधवार को हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि रिटर्न भरने की भीड़ को देखते हुए जम्मू-कश्मीर को छोट कर सभी राज्यों में इसके लिए अंतिम तिथि 22 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है. जम्मू कश्मीर के लिए यह समय सीमा 28 फरवरी तक बढ़ायी गयी है. जीएसटीआर-3बी दायर करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो रही है.
जेटली ने निर्माणाधीन घरों पर जीएसटी दर के बारे में कहा कि कुछ राज्यों ने इस बाबत प्रत्यक्ष तौर पर मिल कर पक्ष रखने की बातें की हैं. इस बारे में निर्णय लेने के लिये जीएसटी परिषद की बैठक 24 फरवरी को हो सकती है. जेटली ने कहा कि रीयल एस्टेट और लॉटरी के बारे में चर्चा जारी रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘आज की बैठक रविवार तक के लिये टाल दी गयी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










