ePaper

Airtel की डेटा स्पीड पिछले साल जुलाई-दिसंबर में रही सबसे तेज, नेटवर्क में Reliance Jio टॉप

Updated at : 12 Feb 2019 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel की डेटा स्पीड पिछले साल जुलाई-दिसंबर में रही सबसे तेज, नेटवर्क में Reliance Jio टॉप

नयी दिल्ली : देशभर के 15 शहरों में कराये गये अध्ययन के मुताबिक, जुलाई-दिसंबर 2018 के दौरान एयरटेल की डेटा स्पीड सबसे तेज रही. वहीं, नेटवर्क कवरेज के मामले रिलायंस जियो सबसे ऊपर रही. दूरसंचार नेटवर्क शोध कंपनी ओकला की रिपोर्ट में कहा गया कि एयरटेल 2018 की तीसरी और चौथी तिमाही में देश का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देशभर के 15 शहरों में कराये गये अध्ययन के मुताबिक, जुलाई-दिसंबर 2018 के दौरान एयरटेल की डेटा स्पीड सबसे तेज रही. वहीं, नेटवर्क कवरेज के मामले रिलायंस जियो सबसे ऊपर रही. दूरसंचार नेटवर्क शोध कंपनी ओकला की रिपोर्ट में कहा गया कि एयरटेल 2018 की तीसरी और चौथी तिमाही में देश का सबसे तेज मोबाइल सेवा प्रदाता रहा.

इसे भी पढ़ें : Jio से सस्ता हुआ Airtel का Rs 149 Plan, अब मिलेगा दोगुना डेटा

रिपोर्ट के अनुसार, डेटा स्पीड के मामले में एयरटेल टॉप पर रहा. डाउनलोड और अपलोड की कुल स्पीड के साथ सभी नेटवर्क श्रेणियों में उसका स्कोर 10.34 रहा. 4जी श्रेणी में एयरटेल का स्कोर 11.23 फीसदी रहा. एयरटेल के बाद वोडाफोन का स्थान है. वोडाफोन का दोनों श्रेणियों में स्कोर 8.19 तथा 9.13, जियो का 7.11 और 7.11 एवं आइडिया सेल्युलर का स्कोर क्रमश: 6.2 और 7.2 रहा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क कवरेज के लिहाज से रिलायंस जियो ने सभी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया गया, उनमें 99.3 फीसदी में जियो की मौजूदगी रही. आमतौर पर जियो की उपलब्धता बेहतर है. उपयोगकर्ता ने 99.3 फीसदी स्थानों पर जियो की सेवा पायी.

रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल का नेटवर्क 99.1 फीसदी, वोडाफोन का 99 फीसदी और आइडिया सेल्युलर का नेटवर्क 98.9 फीसदी स्थानों पर पाया है. 4जी सेवा के आधार पर जियो का नेटवर्क सर्वेक्षण की 98 फीसदी जगहों पर मौजूद रहा, जबकि एयरटेल का नेटवर्क 90 फीसदी, वोडाफोन का 84.6 फीसदी और आइडिया का 82.8 फीसदी स्थानों पर रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola