बजट भाषण के साथ ही शेयर बाजार गुलजार

मुंबई : आज शेयर बाजार सुबह से ही गुलजार रहा, अंतरिम बजट के साथ ही शुरुआती कारोबार में बढ़त देखी गयी. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट भाषण जैसे ही पढ़ना शुरू किया शेयर बाजार के आरंभिक कारोबार में बढ़त देखी गयी. हालांकि चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा लक्ष्य […]
मुंबई : आज शेयर बाजार सुबह से ही गुलजार रहा, अंतरिम बजट के साथ ही शुरुआती कारोबार में बढ़त देखी गयी. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट भाषण जैसे ही पढ़ना शुरू किया शेयर बाजार के आरंभिक कारोबार में बढ़त देखी गयी. हालांकि चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा लक्ष्य के पार निकल गया , लेकिन इसके बावजूद शुरुआती कारोबार में बाजार लाभ में रहे.
बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 157.10 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,413.79 अंक पर चल रहा है. वहीं एनएसई निफ्टी 43.25 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,874.20 अंक पर चल रहा है. बजट भाषण में गोयल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 3.4 प्रतिशत रहेगा. जबकि इसके लिए पूर्वानुमान 3.3 प्रतिशत तय किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




