ePaper

Apple की बादशाहत को चीन और दुनिया भर के उभरते बाजार दे रहे टक्कर

Updated at : 03 Jan 2019 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
Apple की बादशाहत को चीन और दुनिया भर के उभरते बाजार दे रहे टक्कर

सैन फ्रांसिस्को : आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एपल इंक को 2019 की पहली तिमाही में अपनी कमाई घटने का अंदेशा है. इसका कारण यह है कि उसके सामने चीन और अन्य उभरते बाजारों में चुनौतियां बढ़ी हैं. इसीलिए उसे चालू तिमाही में उम्मीद से कम कमाई होने का अनुमान है. इसे […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एपल इंक को 2019 की पहली तिमाही में अपनी कमाई घटने का अंदेशा है. इसका कारण यह है कि उसके सामने चीन और अन्य उभरते बाजारों में चुनौतियां बढ़ी हैं. इसीलिए उसे चालू तिमाही में उम्मीद से कम कमाई होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें : Apple ला रहा फोल्डेबल iPhone, पेटेंट से हुआ खुलासा, Galaxy X के साथ सैमसंग भी रेस में…!

कंपनी का कहना है कि आईफोन और अन्य गैजेट की बिक्री अनुमान से कम रह सकती है. इसकी अहम वजह चीन और अमेरिका के बीच बढ़ता व्यापार तनाव है. इस खबर के बाद ही एपल के शेयर में 7.6 फीसदी की गिरावट देखी गयी. विश्लेषकों ने 2019 की पहली तिमाही में पहले कंपनी की कमाई 91 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था, जबकि अब इसे घटाकर 84 अरब डॉलर कर दिया गया है.

कंपनी के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने निवेशकों को लिखे पत्र में कहा कि कुछ प्रमुख उभरते बाजारों में हमारे समक्ष चुनौतियां बढ़ी हैं. अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से चीन में बनते आर्थिक हालात आगे भी हमें प्रभावित करेंगे. चीनी कंपनी हुआवेई की मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वांझोऊ की कनाडा में गिरफ्तारी के बाद एपल को चीन में विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola