अब हर माह दस रुपए बढ सकते हैं एलपीजी के दाम

Updated at : 21 Jun 2014 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
अब हर माह दस रुपए बढ सकते हैं एलपीजी के दाम

नयी दिल्लीः मोदी सरकार का बजट के पहले रेल किराया बढाने के बाद रसोई गैस में भी हर माह प्रति सिलिंडर 10 रुपये बढाने का इरादा है. सरकार की डीजल की तरह रसोई गैस के दाम भी हर माह बढाने की योजना है. हालांकि लोगोंको हर साल मिलने वाला 12 सिलेंडर दिया जाता रहेगा. वर्तमान […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः मोदी सरकार का बजट के पहले रेल किराया बढाने के बाद रसोई गैस में भी हर माह प्रति सिलिंडर 10 रुपये बढाने का इरादा है. सरकार की डीजल की तरह रसोई गैस के दाम भी हर माह बढाने की योजना है. हालांकि लोगोंको हर साल मिलने वाला 12 सिलेंडर दिया जाता रहेगा.

वर्तमान में एक सब्सिडीयुक्त सिलिंडर की कीमत लगभग 414 रुपए हैं जबकि इसका मार्केट प्राइस 905 रुपया है. अगर 10 रुपये हर माह एलपीजी के दाम बढाने का फैसला लिया जाता है तो इससे सरकार को 7000 करोड रुपये सब्सिडी घटाने में मदद मिलेगा.

इसको देखते हुए लगता है कि सरकार सबसे पहले फ्यूल नीति मे बदलाव करना चाहती है. ऐसा माना जा रहा है कि वर्तमान इराक संकट को देखते हुए सरकार तेल संकट की भावी संभावना को देखते हुए पहले ही रणनीति तैयार कर रही है.

गौरतलब है कि कल ही सरकार ने रेलवे यात्री भाडे में 14.2 फीसदी व माल भाडे में 6.5 फीसदी वृद्धि की है. और इसका विपक्ष सहित आम जनता ने भी विरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola