ePaper

वित्त मंत्रालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय को दी सैद्धांतिक मंजूरी

Updated at : 21 Dec 2018 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय को दी सैद्धांतिक मंजूरी

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय को वित्त मंत्रालय की वैकल्पिक व्यवस्था ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला वित्तीय सेवा विभाग ने 20 दिसंबर, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय को वित्त मंत्रालय की वैकल्पिक व्यवस्था ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला वित्तीय सेवा विभाग ने 20 दिसंबर, 2018 को कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के प्रस्तावित विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

इसे भी पढ़ें : बैंकों के विलय के बारे में मूडीज ने कहा, दक्षता और संचालन में आयेगा सुधार

प्रस्तावित विलय के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक का विलय होगा. वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली वैकल्पिक व्यवस्था ने वैश्विक आकार के बैंक बनाने के इरादे से तीनों बैंकों के विलय का निर्णय किया. वित्त मंत्रालय के निर्णय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल ने 29 सितंबर को तीनों सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रस्तावित विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. अन्य दोनों बैंकों के निदेशक मंडल ने भी विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के विलय के बाद बनने वाली नयी इकाई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से काम करना शुरू कर सकती है. विलय के बाद अस्तित्व में आने वाले बैंक का कारोबार 14.82 लाख करोड़ होगा और वह एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाद तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola