बदलकर टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड हो गया भूषण स्टील का नाम

Updated at : 28 Nov 2018 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
बदलकर टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड हो गया भूषण स्टील का नाम

नयी दिल्ली : भूषण स्टील का नाम अब टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड हो गया है. केंद्र से कंपनी का नाम बदलने की अनुमति के बाद यह कदम उठाया गया है. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड को केंद्र सरकार से 27 नवंबर, 2018 को नाम बदलकर टाटा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भूषण स्टील का नाम अब टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड हो गया है. केंद्र से कंपनी का नाम बदलने की अनुमति के बाद यह कदम उठाया गया है. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड को केंद्र सरकार से 27 नवंबर, 2018 को नाम बदलकर टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड करने की अनुमति मिल गयी है. नये नाम को लेकर कंपनी पंजीयक से प्रमाणपत्र मिल गया है.

इसे भी पढ़ें : भूषण स्टील के टेकओवर के लिए 100 अधिकारियों की सूची तैयार

टाटा स्टील की पूर्ण अनुषंगी बामनीपाल स्टील लिमिटेड (बीएनपीएल) ने भूषण स्टील लिमिटेड में 72.65 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण मई में पूरा कर लिया था. इससे पहले टाटा स्टील ने दिवाला एवं ऋण शोधन संहिता के तहत नीलामी में कर्ज में डूबी भूषण स्टील का अधिग्रहण किया था. दिवालिया कंपनी उन 12 दबाव वाली संपत्तियों में शामिल थी, जिसे आरबीआई ने पिछले साल कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास भेजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola