ePaper

बिनानी सीमेंट मामले में डालमिया भारत समूह की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Updated at : 19 Nov 2018 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिनानी सीमेंट मामले में डालमिया भारत समूह की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिनानी सीमेंट के मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले को चुनौती देने वाली डामलिया भारत समूह की कंपनी की याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया. एनसीएलएटी ने अल्ट्राटेक सीमेंट को कर्ज संकट से जूझ रही बिनानी सीमेंट के अधिग्रहण की अनुमति दी थी. इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिनानी सीमेंट के मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले को चुनौती देने वाली डामलिया भारत समूह की कंपनी की याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया. एनसीएलएटी ने अल्ट्राटेक सीमेंट को कर्ज संकट से जूझ रही बिनानी सीमेंट के अधिग्रहण की अनुमति दी थी. इस फैसले के खिलाफ डालमिया समूह की एक कंपनी ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

इसे भी पढ़ें : NCLT से बिनानी सीमेंट को मिली राहत, सौहार्दपूर्ण तरीके से बिक्री विवाद सुलझाने का आदेश

न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ ने न्यायाधिकरण के पिछले सप्ताह के फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी की 7,950.34 करोड़ रुपये की संशोधित बोली को मंजूरी देते हुए बिनानी सीमेंट के अधिग्रहण की अनुमति दी थी. पीठ ने कहा कि एनसीएलएटी का आदेश में किसी तरह की कमी नहीं है.

उल्लेखनीय है कि एनसीएलएटी ने बिनानी सीमेंट के लिए अल्ट्राटेक की समाधान योजना को मंजूरी दी थी और डालमिया भारत के राजपूताना प्रॉपर्टीज की समाधान योजना को भेदभावपूर्ण एवं असंतुलित करार देते हुए खारिज कर दिया था. शीर्ष अदालत का यह फैसला एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ राजपूताना प्रॉपर्टीज की याचिका पर आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola