एलपीजी के दाम में वृद्धि नहीं होगी:पेट्रोलियम मंत्री

Updated at : 13 Jun 2014 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
एलपीजी के दाम में वृद्धि नहीं होगी:पेट्रोलियम मंत्री

पटना: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने आज कहा कि रसोई गैस (एलपीजी) में कोई वृद्धि नहीं होगी और सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या व मूल्य यथावत रहेगा.यहां पहुंचे प्रधान से रसोई गैस सिलेंडर पर देय सब्सिडी समाप्त किए जाने तथा इस कारण उसकी कीमत लगभग दोगुनी होने की चर्चा के बारे में पूछा गया […]

विज्ञापन

पटना: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने आज कहा कि रसोई गैस (एलपीजी) में कोई वृद्धि नहीं होगी और सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या व मूल्य यथावत रहेगा.यहां पहुंचे प्रधान से रसोई गैस सिलेंडर पर देय सब्सिडी समाप्त किए जाने तथा इस कारण उसकी कीमत लगभग दोगुनी होने की चर्चा के बारे में पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि एलपीजी के दाम में कोई वृद्धि नहीं होगी और सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर जितनी कीमत व मात्र में मिल रहा है, सरकार उसे जारी रखेगी.उन्होंने कहा कि बिहार में एलपीजी के कनेक्शन अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम मात्रा 26 प्रतिशत हैं जो कि देश के अन्य राज्यों में 45 से 50 प्रतिशत है.

पेट्रोल एवं डीजल के दाम के बारे में धमेंद्र ने कहा कि यह बडे मुद्दे हैं और केंद्र सरकार उनपर ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से बाजार मूल्य तंत्र से जुडने के बाद पेट्रोल के दाम सरकार के नियंत्रण के बाहर हैं. डीजल मूल्य अब भी सब्सिडी के साथ नियंत्रण में है. देश में तेल और प्राकृतिक गैस उत्पानदन में वृद्धि की जरुरत है.

मंत्री ने कहा कि नीति ऐसी होनी चाहिए कि न तो सरकार और न ही किसान और जनता बोझ महसूस करें. केंद्रीय मंत्री बनने पर पहली बार पटना पहुंचे धमेंद्र का भाजपा की प्रदेश इकाई के द्वारा अभिवादन किया गया.पेट्रोलियम मंत्री ने इंडियन आयल कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ यहां बैठक की और बिहार में तेल और गैस की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की.उन्होंने कहा कि उनके विभाग से संबंधित बिहार के बरौनी स्थित रिफाईनरी की स्थिति तथा पश्चिम बंगाल के हल्दिया से बिहार के जगदीशपुर तक गैस पाईपलाईन की समीक्षा की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola