सेंसेक्स में 348 अंक की गिरावट

Updated at : 13 Jun 2014 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स में 348 अंक की गिरावट

मुंबईः मुंबई इराक में अशांति के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नौ महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच आज स्थानीय बाजार में निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 348 अंक टूट गया. यह चार महीने में किसी एक दिन में सबसे बडी गिरावट है.इसके अलावा, डालर के […]

विज्ञापन

मुंबईः मुंबई इराक में अशांति के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नौ महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच आज स्थानीय बाजार में निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 348 अंक टूट गया. यह चार महीने में किसी एक दिन में सबसे बडी गिरावट है.इसके अलावा, डालर के मुकाबले रुपया में गिरावट के रख से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई. डालर की तुलना में रुपया 44 पैसे नीचे 59.69 प्रति डालर पर कारोबार कर रहा था.

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार की शुरआत में दिन के उच्च स्तर 25,688.31 अंक पर पहुंच गया था. हालांकि, दूसरे पहर बिकवाली दबाव से यह 348.04 अंक टूटकर 25,228.17 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 25,171.61 अंक के निचले स्तर पर आ गया था. इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 107.80 अंक नीचे 7,542.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, निफ्टी 7,525.35 अंक पर आ गया था.बोनांजा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा, ‘‘ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की खबर से बाजार में भारी बिकवाली दबाव बना. कच्चा तेल 113.86 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. कच्चे तेल की कीमतों में यकायक तेजी आने की वजह इराक में तनाव का बढना है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola