शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 56 अंक सुधरा

Updated at : 12 Jun 2014 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 56 अंक सुधरा

मुंबई : औद्योगिक उत्पादन के आंकडों से पूर्व तेल, सूचना तकनीक और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में करीब 56 अंक कमजोर हो गया.बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 110 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती […]

विज्ञापन

मुंबई : औद्योगिक उत्पादन के आंकडों से पूर्व तेल, सूचना तकनीक और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में करीब 56 अंक कमजोर हो गया.बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 110 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 55.77 अंक अथवा 0.22 फीसद के सुधार के साथ 25,529.66 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 4.35 अंक अथवा 0.06 फीसद की तेजी के साथ 7,631.20 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola