ePaper

हैदराबाद में दक्षिण भारत का पहला ''एयरपोर्ट रेडियो''

Updated at : 16 Oct 2018 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद में दक्षिण भारत का पहला ''एयरपोर्ट रेडियो''

हैदराबाद : जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने मंगलवार को दक्षिण भारत में हवाईअड्डे पर पहला रेडियो शुरू किया. कंपनी ने यह रेडियो यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पर ‘यात्री अहम है’ (#पैसेंजर इज प्राइम) कार्यक्रम के तहत शुरू किया है. जीएचआईएएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘मिर्ची एयरपोर्ट रेडियो’ एक चौबीसों […]

विज्ञापन

हैदराबाद : जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने मंगलवार को दक्षिण भारत में हवाईअड्डे पर पहला रेडियो शुरू किया. कंपनी ने यह रेडियो यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पर ‘यात्री अहम है’ (#पैसेंजर इज प्राइम) कार्यक्रम के तहत शुरू किया है.

जीएचआईएएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘मिर्ची एयरपोर्ट रेडियो’ एक चौबीसों घंटे चलने वाला रेडियो है. यह सिर्फ हवाईअड्डे पर अपनी सेवाएं देगा. इसका मकसद यात्रियों को एक सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है. कंपनी ने इसे टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के रेडियो मिर्ची के साथ मिलकर शुरू किया है.

जीएचआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसजीके किशोर ने कहा, ‘यह हमारे हवाईअड्डे पर यात्रियों के अनुभव को और अच्छा बनाने के लगातार प्रयासों में से एक है. हवाईअड्डे पर रेडियो का विचार हमारे ‘#पैसेंजर इज प्राइम’ पहल का हिस्सा है.

किशोर ने उम्मीद जतायी कि यात्री इस पहल का स्वागत करेंगे. यह उनकी यात्रा को सुरों से सजाने में मदद करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola