शेयर बाजार धड़ाम: शुरूआती कारोबार में 600 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में भी रिकार्ड गिरावट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 9:57 AM
मुंबई: शेयर बाजार से गुरुवार को निवेशकों के लिए बुरी खबर आयी. आज सुबह बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. कारोबार की शुरुआत के कुछ मिनटों की बात करें तो चंद मिनटों में ही सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़क गया तो निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी. IndVsWI LIVE: भारत […]
मुंबई: शेयर बाजार से गुरुवार को निवेशकों के लिए बुरी खबर आयी. आज सुबह बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. कारोबार की शुरुआत के कुछ मिनटों की बात करें तो चंद मिनटों में ही सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़क गया तो निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी.
IndVsWI LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा IND: 7/1 (1.5 ov)
सेंसेक्स 35,521.73 और निफ्टी 10754 पर खुला था. यहां चर्चा कर दें कि सेंसेक्स बुधवार को 550 अंक टूटकर बंद हुआ था.
इधर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर गुरुवार को 73.77 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. आयातकों की ओर से डॉलर की सतत मांग और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपया पर दबाव रहा. बुधवार को रुपया 43 पैसे गिरकर 73.34 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था.
व्यापार घाटा नया सिरदर्द
व्यापार घाटा जुलाई में पांच साल में सबसे ज्यादा 18.02 अरब डॉलर पर था. हालांकि अगस्त में कम होकर 17.4 अरब डॉलर आ गया. अप्रैल-अगस्त के बीच देश का निर्यात 16.13 प्रतिशत बढ़ा ,वहीं आयात 17.34 प्रतिशत बढ़ गया है.
रुपये, व्यापार घाटे पर प्रभु की बैठक आज
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु गिरते रुपये और बढ़ते व्यापार घाटे के मद्देनजर गुरुवार को विभिन्न मंत्रालयों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में विभिन्न उपायों पर चर्चा की जायेगी. बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, कोयला मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और दवा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










