ePaper

RBI के पैसे से अक्तूबर में बाजार में आयेगी बहार

Updated at : 01 Oct 2018 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
RBI के पैसे से अक्तूबर में बाजार में आयेगी बहार

मुंबई : रिजर्व बैंक ने त्योहारी मांग को देखते हुए बाजार में तरलता सुनिश्चित करने के लिएअक्तूबर महीने में 36 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बांड खरीदने की सोमवार को घोषणा की. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि वह खुली बाजार प्रक्रिया (ओएमओ) के तहत तरलता के प्रबंधन के लिए अक्तूबर महीने के […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक ने त्योहारी मांग को देखते हुए बाजार में तरलता सुनिश्चित करने के लिएअक्तूबर महीने में 36 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बांड खरीदने की सोमवार को घोषणा की.

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि वह खुली बाजार प्रक्रिया (ओएमओ) के तहत तरलता के प्रबंधन के लिए अक्तूबर महीने के दूसरे, तीसरे और चौथे सप्ताह में सरकारी बांड खरीदेगा.

आरबीआइ ने कहा, ‘रिजर्व बैंक ने तरलता की टिकाऊ जरूरतों के बढ़ने के एक आकलन तथा त्योहारी मौसम के मद्देनजर परिचालन नकदी की मौसमी तेज खपत को ध्यान में रखते हुएअक्तूबर महीने में 36 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बांड खरीदने का निर्णय लिया है.’

उसने कहा कि यह खरीद अक्तूबर महीने के दूसरे, तीसरे और चौथे सप्ताह में कीजायेगी. उसने कहा कि खरीद की तिथि तथा खरीदी जाने वाली सरकारी प्रतिभूतियों की जानकारी आगे दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola