''उज्बेकिस्तान को सिलिकॉन मार्ग का हिस्सा बनाना चाहता है भारत''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2018 6:55 PM
नयी दिल्ली : भारत पुराने रेशम मार्ग की तर्ज पर उज्बेकिस्तान को नये सिलिकॉन मार्ग का हिस्सा बनाना चाहता है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को यह बात कही. प्रभु ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उज्बेकिस्तान एक समय प्राचीन रेशम मार्ग का […]
नयी दिल्ली : भारत पुराने रेशम मार्ग की तर्ज पर उज्बेकिस्तान को नये सिलिकॉन मार्ग का हिस्सा बनाना चाहता है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को यह बात कही. प्रभु ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उज्बेकिस्तान एक समय प्राचीन रेशम मार्ग का हिस्सा था. यह रास्ता एशिया से यूरोप को जोड़ता है.
इसे भी पढ़ें : चीन की वृहद रेशम मार्ग परियोजना को लेकर कई देशों को है अविश्वास
उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान नयी एवं उन्नत तकनीक के विकास को बढ़ावा देने में सहयोग कर सकते हुए नये सिलिकॉन मार्ग का विकास कर सकते हैं. दोनों देशों को सेवा क्षेत्र में भी सहयोग मजबूत करने की जरूरत है. प्रभु ने भारत-उज्बेकिस्तान बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा बनाने के लिए इस क्षेत्र के विभिन्न देशों के साथ काम कर रहा है.
प्रभु ने कहा कि यह गलियारा भारत और मध्य एशिया के बीच परिवहन लागत कम करने में अहम साबित होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि कौशल विकास, चिकित्सकीय उपचार, खाद्य प्रसंस्करण और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










