वोडाफोन आइडिया ने Paytm से किया करार, प्रीपेड उपभोक्ताओं को मिलेगा cashback

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 6:41 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को कैशबैक तथा वाउचर्स की सुविधा देने के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है. वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने जारी बयान में बताया कि वोडाफोन एवं आइडिया ब्रांड की प्रीपेड सेवाएं इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता पेटीएम से रीचार्ज करने पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को कैशबैक तथा वाउचर्स की सुविधा देने के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है. वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने जारी बयान में बताया कि वोडाफोन एवं आइडिया ब्रांड की प्रीपेड सेवाएं इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता पेटीएम से रीचार्ज करने पर कैशबैक एवं आकर्षक वाउचर्स का लाभ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : वोडाफोन-आइडिया के ‘गठबंधन’ पर Jio ने कुछ यूं ली चुटकी

उसने कहा कि पहली बार पेटीएम से 149 रुपये के रिचार्ज पर 25 रुपये का कैशबैक मिलेगा. पुराने उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज पर 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा, उपभोक्ताओं को पेटीएम से 375 रुपये तक के वाउचर्स भी मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल सिनेमा टिकट खरीदने या पेटीएम मॉल पर खरीदारी में किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola