चीन के निर्यात को नुकसान के लिए ट्रंप का नया शुल्क सोमवार से लागू

Updated at : 24 Sep 2018 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के निर्यात को नुकसान के लिए ट्रंप का नया शुल्क सोमवार से लागू

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया गया नया शुल्क सोमवार से प्रभावी हो गया है. इसके साथ व्यापार मोर्चे पर लड़ाई आगे बढ़ चुकी है. ट्रंप प्रशासन अब तक चीन से आयातित 250 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगा चुका […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया गया नया शुल्क सोमवार से प्रभावी हो गया है. इसके साथ व्यापार मोर्चे पर लड़ाई आगे बढ़ चुकी है. ट्रंप प्रशासन अब तक चीन से आयातित 250 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगा चुका है. यह अमेरिका को होने वाले चीन के निर्यात का करीब-करीब आधा हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें : Trade war की मार झेल रहा है चीन, निवेश में नरमी से अर्थव्यवस्था को हो सकता है नुकसान

ट्रंप ने चीन को धमकी दी थी कि अगर उसने अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचने वाली नीतियों में बदलाव करने से मना किया, तो वह चीन से होने वाले पूरे आयात पर शुल्क लगायेंगे. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पांपियो ने फॉक्स न्यूज से रविवार को कहा कि हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं. हम एक नतीजे को प्राप्त करने जा रहे हैं, जो चीन को वैश्विक शक्ति की तरह व्यवहार करने पर मजबूर करेगा. यदि आप वैश्विक शक्ति बनाना चाहते है, तो आपको पारदर्शी, कानून का पालन करना होगा और आप बौद्धिक संपदा की चोरी नहीं कर सकते.

अमेरिका के शुल्क के जवाब में चीन ने भी अमेरिका से आयातित 60 अरब की वस्तुओं पर सोमवार से ही शुल्क लगाने की घोषणा की थी. इस तरह, चीन अब तक अमेरिका से आयात होने वाले कुल 110 अरब डॉलर के आयात सामान पर शुल्क लगा चुका है. कुल मिलाकर अमेरिका से होने वाले चीन के समूचे आयात पर शुल्क लग चुका है.

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता का अंत होता हुआ प्रतीत हो रहा है. चीन ने अमेरिका जाने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को रद्द कर दिया. इनके 27-28 सितंबर को अमेरिका जाने की उम्मीद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola