गुजरात में निवेश नहीं कर 10,500 करोड रुपये बचा सकती है मारुति

Updated at : 07 Jun 2014 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में निवेश नहीं कर 10,500 करोड रुपये बचा सकती है मारुति

नयी दिल्ली : सुजुकी मोटर कारपोरेशन को गुजरात में संयंत्र लगाने देने पर सहमति देने वाली मारुति सुजुकी को संयंत्र में निवेश नहीं करने से 15 वर्षों में करीब 10,500 करोड रुपये की बचत होने की उम्मीद है. सुजुकी मोटर कॅार्प, मारुति सुजुकी की मूल कंपनी है. विवादास्पद गुजरात संयंत्र के संबंध में बंबई शेयर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुजुकी मोटर कारपोरेशन को गुजरात में संयंत्र लगाने देने पर सहमति देने वाली मारुति सुजुकी को संयंत्र में निवेश नहीं करने से 15 वर्षों में करीब 10,500 करोड रुपये की बचत होने की उम्मीद है. सुजुकी मोटर कॅार्प, मारुति सुजुकी की मूल कंपनी है.

विवादास्पद गुजरात संयंत्र के संबंध में बंबई शेयर बाजार को दी एक प्रस्तुति में कंपनी ने कहा है कि उसने सुजुकी मोटर कारपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) के साथ एक ठेका विनिर्माण समझौता करने का प्रस्ताव किया है.

कंपनी ने कहा, यह समझौता 15 साल के लिए होगा और स्वत: ही इसके अगले 15 साल के लिए बढ़ जायेगा बशर्ते दोनों पक्ष पारस्परिक तौर पर इसे समाप्त करने पर सहमत न हों. मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, इससे ठेका विनिर्माण समझौते के शुरुआती 15 साल के दौरान सालाना 8.5 प्रतिशत के कर उपरांत रिटर्न को ध्यान में रखते हुए गुजरात में निवेश की बचत से करीब 10,500 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola