दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये पार, डीजल भी नये रिकॉर्ड पर, विरोध में 10 सितंबर को विपक्ष का भारत बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 4:13 PM
नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतें रविवार को एक नये रिकॉर्ड पर पहुंच गई. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और रुपये में गिरावट से ईंधन की कीमतों में तेजी बनी हुई है. सरकारी ईंधन विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतें रविवार को एक नये रिकॉर्ड पर पहुंच गई. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और रुपये में गिरावट से ईंधन की कीमतों में तेजी बनी हुई है. सरकारी ईंधन विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे और डीजल की 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गयी. दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 80.50 रुपये और डीजल की कीमत 72.61 रुपये प्रति लीटर हो गयी.
यह ईंधन की कीमत का नया उच्च स्तर है. सभी मेट्रो शहरों और अधिकतर राज्यों की राजधानी के मुकाबले दिल्ली में ईंधन की कीमत सबसे कम है. ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में विपक्षी दलों ने सोमवार 10 सितंबर को ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है.
उनका आरोप है कि ईंधन के महंगे होने के बावजूद सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं कर रही है और इसका सारा बोझ आम जनता के कंधों पर डाल रही है. अगस्त के मध्य से अब तक पेट्रोल 3.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.84 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. इसकी अहम वजह डॉलर के मुकाबले रुपये का रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाना है जिससे कच्चे तेल का आयात महंगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










