टाइगरएयर 5,999 रुपये में कराएगी सिंगापुर की सैर

मुंबई: सिंगापुर एयरलाइन्स की कम किराए वाली विमान सेवा अनुषंगी शाखा टाइगरएयर ने भारत में छह जगहों से सिंगापुर के लिए विशेष दरों पर यात्रा कराने की पेशकश की जो 5,999 रुपये से शुरु होंगी. यह किराया एक तरफ का है. टाइगर एयर ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इसके लिए बुकिंग […]
मुंबई: सिंगापुर एयरलाइन्स की कम किराए वाली विमान सेवा अनुषंगी शाखा टाइगरएयर ने भारत में छह जगहों से सिंगापुर के लिए विशेष दरों पर यात्रा कराने की पेशकश की जो 5,999 रुपये से शुरु होंगी. यह किराया एक तरफ का है. टाइगर एयर ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इसके लिए बुकिंग आज से सात दिन तक की जाएगी और इसमें 7 जुलाई से 22 अक्तूबर के बीच की यात्रा के लिए टिकट दिए जाएंगे.
टाइगरएयर वाणिज्य निदेशक राबर्ट यांग ने कहा ‘‘सिंगापुर भारतीयों के बीच लोकप्रिय गंतव्य है. भारत से सिंगापुर के एक तरफ के किराए के साथ हम अपने यात्रियों को कम किराए में बेहतर अनुभव प्रदान करना चाहते हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




