सेंसेक्स की 467 अंक की लंबी छलांग

Updated at : 02 Jun 2014 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स की 467 अंक की लंबी छलांग

मुंबई: विदेशी संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकांे की ओर से बैंकिंग, तेल व पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से आज बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 467 अंक की लंबी छलांग लगाई. पिछले तीन सप्ताह में यह सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बडी बढत है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों […]

विज्ञापन

मुंबई: विदेशी संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकांे की ओर से बैंकिंग, तेल व पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से आज बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 467 अंक की लंबी छलांग लगाई. पिछले तीन सप्ताह में यह सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बडी बढत है.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रख के साथ खुलने के बाद दिन के उच्च स्तर 24,709.09 अंक पर पहुंच गया. पूंजीगत सामान, पीएसयू, तेल एवं गैस, धातु और वाहन खंड के शेयरों में जोरदार तेजी आई. अंत में सेंसेक्स 467.51 अंक या 1.93 प्रतिशत की बढत के साथ 24,684.85 अंक पर पहुंच गया. 12 मई के बाद यह सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बडी बढत है.

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 132.55 अंक या 1.83 प्रतिशत की बढत के साथ 7,362.50 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्च स्तर 7,368.60 अंक भी छुआ. ब्रोकरों ने कहा कि मई में भारत की विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर बढी है, जिसके मद्देनजर विदेशी कोष व खुदरा निवेशकों ने अपनी लिवाली गतिविधियां बढाई हैं. वैश्विक बाजार में मजबूती के रख से भी यहां धारणा को बल मिला.

शेयर बाजारों के अनुसार, गत शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रुप से 2,977.62 करोड रपये की लिवाली की. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में तेजी रही. इनमें एसबीआई सबसे ज्यादा बढत दर्ज करने वालों में रहा. इस तरह की चर्चाएं हैं कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकती है.

एसबीआई का शेयर 4.23 प्रतिशत चढा, वहीं निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का शेयर 3.59 प्रतिशत चढ गया. एचडीएफसी बैंक के शेर में 3.26 प्रतिशत व आईसीआईसीआई बैंक में 2.80 प्रतिशत का लाभ रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में इंजीनियरिंग क्षेत्र की लार्सन एंड टुब्रो का शेयर सबसे अधिक 6.40 प्रतिशत चढ गया. मई में बिक्री में 19.2 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज करने के बाद कार कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर में 3.06 प्रतिशत की बढत रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola