ePaper

जेट एयरवेज को वित्तीय संकट से उबारेंगे कर्मचारी ?

Updated at : 04 Aug 2018 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
जेट एयरवेज को वित्तीय संकट से उबारेंगे कर्मचारी ?

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने आज कहा कि वह एयरलाइन को परिचालन लागत कम करने में पूरा सहयोग कर रही है. हालांकि, यूनियन के पायलटों ने एयरलाइन के वेतन कटौती प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है. बढ़ती ईंधन लागत और घटते किरायों के बीच एयरलाइन वित्तीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने आज कहा कि वह एयरलाइन को परिचालन लागत कम करने में पूरा सहयोग कर रही है. हालांकि, यूनियन के पायलटों ने एयरलाइन के वेतन कटौती प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है. बढ़ती ईंधन लागत और घटते किरायों के बीच एयरलाइन वित्तीय संकट का सामना कर रही है . सूत्रों ने बताया कि लागत कटौती प्रयासों के तहत पूर्ण सेवा विमानन कंपनी ने पायलटों सहित अपने सभी कर्मचारियों से वेतन में भारी कटौती पर सहमत होने को कहा था.

वेतन में कटौती की चिंता तथा नौकरियों के संभावित नुकसान के परिप्रेक्ष्य में एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह एक लागत दक्ष ढांचे पर काम कर रही है. एनएजी ने अपने सदस्यों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘हम अपनी कंपनी का सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए हम प्रबंधन से मिलेंगे. इसके पीछे मकसद लागत दक्षता के लिए समाधान ढूंढना और अपनी सेवाओं का मापदंड ऊंचा करना है.” यूनियन के सदस्यों की संख्या 1,100 से अधिक है. यूनियन का कहना है कि बोइंग 737 मैक्स विमानों को शामिल करने से लागत दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी और सेवाओं का स्तर बेहतर किया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola