ePaper

JIO और Airtel के चीफ टेक्निकल ऑफिसर ने दे दिया इस्तीफा, जानें

Updated at : 22 Jul 2018 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
JIO और Airtel के चीफ टेक्निकल ऑफिसर ने दे दिया इस्तीफा, जानें

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों (सीटीओ) ने अपनी-अपनी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया है. रिलायंस जियो के सीटीओ जगबीर सिंह कंपनी की 4 जी सेवाओं शुरुआत से पहले उससे जुड़े थे. इससे पहले सिंह सैमसंग तथा करीब एक दशक तक एयरटेल में काम कर चुके थे. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों (सीटीओ) ने अपनी-अपनी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया है.

रिलायंस जियो के सीटीओ जगबीर सिंह कंपनी की 4 जी सेवाओं शुरुआत से पहले उससे जुड़े थे. इससे पहले सिंह सैमसंग तथा करीब एक दशक तक एयरटेल में काम कर चुके थे.

एक सूत्र ने बताया कि सिंह दिल्ली वापस आ रहे हैं. हालांकि, सूत्र ने इससे अधिक ब्योरा नहीं दिया. इस बारे में रिलायंस जियो को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला.

भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (मोबाइल नेटवर्क्स) श्याम प्रभाकर मार्दिकर ने भी इस्तीफा दे दिया है. इस बारे में संपर्क करने पर भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की.

मार्दिकर अगस्त, 2012 से एयरटेल से जुड़े थे. उससे पहले भी 2001-10 के दौरान एयरटेल में रहे थे. जनवरी, 2017 से वह एयरटेल मोबाइल नेटवर्क के सीटीओ पद पर थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola