ट्रेड वार में ढाल बनाने के लिए ब्रिक्स देशों से सांठगांठ की मजबूत कोशिश कर रहा चीन

बीजिंग : अमेरिका के साथ अपने रिश्तों में बढ़ती खटास के बीच चीन ने शुक्रवार को ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के साथ अपना सहयोग बढ़ाने का इरादा जाहिर किया. गंभीर रूप ले रहे व्यापार युद्ध (ट्रेड वार) में अपनी मदद के लिए (ढाल तैयार करने के लिए) चीन अपने सहयोगी […]
बीजिंग : अमेरिका के साथ अपने रिश्तों में बढ़ती खटास के बीच चीन ने शुक्रवार को ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के साथ अपना सहयोग बढ़ाने का इरादा जाहिर किया. गंभीर रूप ले रहे व्यापार युद्ध (ट्रेड वार) में अपनी मदद के लिए (ढाल तैयार करने के लिए) चीन अपने सहयोगी देशों के साथ संबंध बेहतर बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : Trade war के बीच अमेरिकी सांसद का बयान, चीन-अमेरिका से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है भारत-अमेरिका व्यापार
सहायक विदेश मंत्री झांग जुन ने कहा कि कुछ विकसित देशों की बदलती नीतियों से पैदा हुई चुनौतियों के जवाब में चीन ब्रिक्स के साथी देशों के साथ वृहत आर्थिक नीतियों पर समन्वय बढ़ायेगा. जुन ने अमेरिका और चीन को व्यापार युद्ध में झोंकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की तरफ इशारा करते हुए यह टिप्पणी की. ट्रंप ने चीन से अमेरिका में आयात की जाने वाली अरबों डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर इस स्थिति को जन्म दिया है.
सहायक विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानूनों का कोई सम्मान नहीं करता, जबकि वैश्विक बाजार को लेकर सारे ब्रिक्स देशों का रुख साफ और एकसमान है. जुन ने अपनी इस टिप्पणी में चीन के इस रुख को एक तरह से दोहराया कि चीन मुक्त व्यापार का अगुआ है. हालांकि, अमेरिका और कई अन्य देश चीन पर संरक्षणवादी व्यापार नीति अपनाने का आरोप लगाते हैं.
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 25 से 27 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स के 10 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस बीच, ट्रंप ने अमेरिका के प्रमुख सहयोगियों में शामिल कनाडा से भी झगड़ा मोल ले लिया है, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध के और गंभीर रूप लेने की आशंका पैदा हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




