ATM में आयी ऐसी खराबी, मशीन उगलने लगी पांच गुणा राशि! जानें

नासिक (महाराष्ट्र) : शहर में एक्सिस बैंक के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते, कुछ लोगों को वह राशि पांच बार मिली, जो वह निकालना चाहते थे. बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम दो लोगों को विजय नगर के सीआईडीसीओ इलाके स्थित एटीएम के इंटरफेस पर उनके द्वारा डाली राशि पांच […]
नासिक (महाराष्ट्र) : शहर में एक्सिस बैंक के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते, कुछ लोगों को वह राशि पांच बार मिली, जो वह निकालना चाहते थे.
बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम दो लोगों को विजय नगर के सीआईडीसीओ इलाके स्थित एटीएम के इंटरफेस पर उनके द्वारा डाली राशि पांच बार मिली.
एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक प्रवीण भीसे ने बताया कि खराबी का पता चलने से पहले तक एटीएम से दो लाख रुपये से अधिक निकाल लिये गये थे.
पिछले दिनों दोपहर में एटीएम में पैसे डालने के बाद एक कार्डधारक ने 1000 रुपये निकालने चाहे लेकिन उसे पांच हजार रुपये मिले.
अन्य कार्ड धारक अमोल गोलैत को चार हजार की जगह 20,000 रुपये मिले. अमोल ने यह राशि मिलते ही बैंक को सूचना दी.
इसके तुरंत बाद भीसे एटीएम पर पहुंचे और अम्बड़ पुलिस को सतर्क किया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों को एटीएम से पैसे निकालने से रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










