ePaper

मई में निर्यात 20.18 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा चार महीने के High Level पर

Updated at : 15 Jun 2018 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
मई में निर्यात 20.18 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा चार महीने के High Level पर

नयी दिल्ली : देश का व्यापार घाटा मई महीने में चार महीने के उच्चस्तर 14.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मई में देश का आयात 15 फीसदी बढ़ा है, जिससे व्यापार घाटे में भी बढ़ोतरी हुई है. प्रभु ने बताया कि मई में निर्यात 20.18 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश का व्यापार घाटा मई महीने में चार महीने के उच्चस्तर 14.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मई में देश का आयात 15 फीसदी बढ़ा है, जिससे व्यापार घाटे में भी बढ़ोतरी हुई है. प्रभु ने बताया कि मई में निर्यात 20.18 फीसदी बढ़कर 28.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वहीं, इस दौरान आयात 14.85 फीसदी की वृद्धि के साथ 43.48 अरब डॉलर रहा.

इसे भी पढ़ें : अप्रैल में 5.17 फीसदी बढ़ा निर्यात, 13.7 अरब डाॅलर तक पहुंचा व्यापार घाटा

मई महीने में व्यापार घाटा 14.62 अरब डॉलर रहा, जो इसका चार महीने का उच्चस्तर है. मई, 2017 में व्यापार घाटा 13.84 अरब डॉलर रहा था. मई में कच्चे तेल का आयात 49.46 फीसदी बढ़कर 11.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे इसका आयात भी बढ़ा है. मई में सोने का आयात 29.85 फीसदी घटकर 3.48 अरब डॉलर रह गया, जो मई, 2017 में 4.96 अरब डॉलर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola