ePaper

PNB की मुश्किलें हांगकांग में भी बढ़ी, बैंकिंग विनियामक ने शाखा की निगरानी बढ़ायी

Updated at : 13 Jun 2018 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
PNB की मुश्किलें हांगकांग में भी बढ़ी, बैंकिंग विनियामक ने शाखा की निगरानी बढ़ायी

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को कहा कि हांगकांग मौद्रिक प्राधिकरण (एचकेएमए) ने बैंक की पूंजी की स्थिति को देखते हुए उसकी हांगकांग शाखा की निगरानी बढ़ा दी. उसने कहा कि वह ग्राहकों से अपने यहां धन जमा आकर्षित करने की सक्रियता न दिखाये. पीएनबी ने शेयर बाजार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को कहा कि हांगकांग मौद्रिक प्राधिकरण (एचकेएमए) ने बैंक की पूंजी की स्थिति को देखते हुए उसकी हांगकांग शाखा की निगरानी बढ़ा दी.

उसने कहा कि वह ग्राहकों से अपने यहां धन जमा आकर्षित करने की सक्रियता न दिखाये. पीएनबी ने शेयर बाजार को बताया कि 31 मार्च, 2018 को बैंक की पूंजी स्थिति को ध्यान में रखते हुए एचकेएमए ने हमारी हांग कांग शाखा की निगरानी व्यवस्था में वृद्धि की है.

इसे भी पढ़ें : पीएनबी से धोखाधड़ी का आरोपी अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी कौन है?

बैंक ने कहा कि हमारे पास अपना पूंजी का स्तर भारतीय रिजर्व बैंक के नियामकीय निर्देशों के हिसाब से कम है. घोटाले की मार झेल रहे बैंक ने कहा कि पीएनबी की हांगकांग शाखा को हांगकांग में उच्च गुणवत्ता तरल परिसंपत्तियां रखने की आवश्यकता है, जो बिना बंधक वाली 100 फीसदी जमा के बराबर हैं.

पीएनबी ने यह भी कहा कि निगरानी व्यवस्था के तहत उसकी हांगकांग शाखा ग्राहकों से धन जमा करने के लिए अपनी ओर से प्रोत्साहित नहीं कर सकती है. हालांकि, वाणिज्यिक कर्ज के लिए बंधक जमा हासिल करने जैसे कारोबार पर रोक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola