ePaper

Bank of India ने एमसीएलआर दर 0.10 फीसदी बढ़ायी, लोन लेना हुआ महंगा

Updated at : 08 Jun 2018 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bank of India ने एमसीएलआर दर 0.10 फीसदी बढ़ायी, लोन लेना हुआ महंगा

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की राह पर चलते हुए बैंक ऑफ इंडिया ने भी कोष की सीमांत लागत (एमसीएलआर) आधारित ब्याज दर बढ़ा दी है. बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधि की एमसीएलआर आधारित दर में 0.10 फीसदी की वृद्धि की है. बैंक ऑफ इंडिया ने बयान में कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की राह पर चलते हुए बैंक ऑफ इंडिया ने भी कोष की सीमांत लागत (एमसीएलआर) आधारित ब्याज दर बढ़ा दी है. बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधि की एमसीएलआर आधारित दर में 0.10 फीसदी की वृद्धि की है. बैंक ऑफ इंडिया ने बयान में कहा कि उसने एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.50 फीसदी जबकि एक दिन की अवधि के लिए एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़कर 7.90 फीसदी किया.

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ इंडिया भी कर रहा बचत खातों की दर में कटौती पर विचार, जानें और किस बैंक ने की कटौती

इसी प्रकार, एक महीने और तीन महीने की अवधि की कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर 0.10 फीसदी बढ़ाकर क्रमश : 8.20 फीसदी और 8.30 फीसदी किया. छह महीने की अवधि की कोष की सीमांत लागत आधारित दर 8.45 फीसदी होगी, वर्तमान में दर 8.35 फीसदी है. बैंक ने कहा कि बढ़ी हुई दरें 10 जून, 2018 से प्रभावी होंगी.

गौरतलब है कि कोष की सीमांत लागत या एमसीएलआर वह दर है, जिस पर बैंक अपनी खजाना जुटाने की लागत के हिसाब से लोन देते हैं. अगर बैंक को सस्ते ब्याज दर पर पैसा मिलता है, तो वह ग्राहकों को सस्ता लोन देता है . अगर उसे महंगे दर पर जमा मिलता है, तो वह ग्राहकों के लोन की दर बढ़ा देता है. एमसीएलआर की दर के बढ़ने का मतलब है कि होम, ऑटो, व्यक्तिगत या सभी प्रकार के लोन महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola