भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसी कार की तरह है जिसकी तीन टायरें पंक्चर हो गयी हैं : चिदंबरम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2018 8:21 AM

विज्ञापन

ठाणे: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम नेरविवारको यहां कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसी कार की तरह होगयीहै जिसकी तीन टायरें पंक्चर हैं. उन्होंने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को […]

विज्ञापन

ठाणे: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम नेरविवारको यहां कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसी कार की तरह होगयीहै जिसकी तीन टायरें पंक्चर हैं. उन्होंने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘निजी निवेश, निजी उपभोग, निर्यात और सरकारी खर्च किसी अर्थव्यवस्था के चार वृद्धि इंजन (ग्रोथ इंजन) हैं. यह किसी कार की चार टायरों की तरह हैं. यदि एक या दो टायरें पंक्चर हों तो गाड़ी धीमी पड़ जाती है, लेकिन हमारे यहां तो तीन टायरें पंक्चर हो चुकी हैं.’

पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि सरकारी खर्च सिर्फ स्वास्थ्य देखभाल एवं कुछ अन्य सुविधाओं में जारी है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस खर्च को बनाए रखने के लिए सरकार ने पेट्रोल, डीजल और यहां तक कि एलपीजी (रसोई गैस) पर भी कर लगाना जारी रखा है. यह उन करों के नाम पर लोगों से धन वसूली कर रही है और इनमें से कुछ पैसे जनसुविधाओं पर खर्च कर रही है.’ उन्होंने सवाल किया कि क्या आपने हाल में बिजली के क्षेत्र में कोई निवेश देखा है. पूर्व वित्त मंत्री ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ‘‘पांच स्लैब’ के लिए भी मोदी सरकार की आलोचना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola