पेट्रोल की बढ़ती कीमत का असर जल्दी ही आपके किचेन पर दिखने लगेगा, क्योंकि…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आज लगातार 16वें दिन भी पेट्रोल की कीमत में वृद्धि जारी है, जिसका असर अब घर के किचन पर भी दिखने लगा है. रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजें बनाने वाली कंपनियों ने बयान दिया है कि पैकेज्ड स्नैक्स, डिटर्जेंट और खाद्य तेल जैसी वस्तुओं के दाम 4 से 7 प्रतिशत तक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: आज लगातार 16वें दिन भी पेट्रोल की कीमत में वृद्धि जारी है, जिसका असर अब घर के किचन पर भी दिखने लगा है. रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजें बनाने वाली कंपनियों ने बयान दिया है कि पैकेज्ड स्नैक्स, डिटर्जेंट और खाद्य तेल जैसी वस्तुओं के दाम 4 से 7 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं.
कंपनियों के इस बयान के बाद महंगाई बढ़ना तय माना जा रहा है जिसका असर कंज्यूमर डिमांड पर सीधा पड़ेगा. खाद्य सामग्रियों की बात की जाये तो पिछले साल नवंबर में जीएसटी कांउसिल ने 178 आइटम पर टैक्स रेट 28% से घटाकर 18% किया था. जिसके कारण रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों मे गिरावट आयी थी, किंतु पेट्रोल की बढ़ती कीमत का इसपर असर पड़ सकता है. पिछले साल जीएसटी रेट घटाने से प्रमुख कंपनियों ने शैंपू, इडिबल अॉयल,डिटर्जेंट, स्नैक्स के दाम में 10-20 प्रतिशत घटाये थे.
वहीं मैरिको के एमडी ने कहा कि ‘क्रूड ऑइल के दाम अगर मौजूदा स्तर पर बने रहे तो अगली दो तिमाहियों में कीमतें पूरे सेक्टर में 4-5 पर्सेंट बढ़ सकती हैं’. साल भर में क्रूड अॉयल के दामों में 50 प्रतिशत बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों मे उछाल आया है. पिछले सप्ताह 80 डॉलर प्रति बैरल रहने के बाद 75 डॉलर पर आ गया.
जिससे आने वालों दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी होने की उम्मीद लगायी जा रही है. साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों में जो नाराजगी है, उसे लेकर भी सरकार इसकी कीमतों पर अंकुश लगाना चाह रही है, हालांकि सरकार की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि टैक्स नहीं घटाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










