इंडिगो व एयर इंडिया दुनिया की पांच सस्ती एयरलाइंस में शामिल
Updated at : 28 May 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : किफायती दर पर विमान सेवा देने वाली इंडिगो तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने वाली दुनिया की शीर्ष पांच सस्ती एयरलाइंस में शामिल हैं. ग्लोबल फ्लाइट प्राइसिंग रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया की पूर्ण अनुषंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस सूची में दूसरे तथा इंडिगो पांचवें स्थान पर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : किफायती दर पर विमान सेवा देने वाली इंडिगो तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने वाली दुनिया की शीर्ष पांच सस्ती एयरलाइंस में शामिल हैं.
ग्लोबल फ्लाइट प्राइसिंग रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया की पूर्ण अनुषंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस सूची में दूसरे तथा इंडिगो पांचवें स्थान पर है. सूची में दो अन्य भारतीय एयरलाइंस भी शामिल हैं. इनमें जेट एयरपेज 12वें तथा एयर इंडिया 13वें स्थान पर है. यह रिपोर्ट मेलबर्न की यात्रा नियोजन साइट रोम-टु-रियो ने तैयार की है.
रिपोर्ट में प्रति किलोमीटर औसत लागत के आधार पर विभिन्न महाद्वीपों की 200 बड़ी एयरलाइंस की तुलना की गयी है. एयर एशिया एक्स शीर्ष पायदान पर है. मुख्य रूप से खाड़ी देशों तथा सिंगापुर को जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की औसत लागत 0.08 डाॅलर प्रति किलोमीटर तथा इंडिगो की 0.10 डाॅलर प्रति किलोमीटर है.
इंडिगो भारतीय शहरों को खाड़ी देशों के अलावा बैंकॉक, कोलंबो तथा काठमांडो को जोड़ती है. सूची में सबसे ऊपर एयर एशिया एक्स की औसत लागत 0.078 डाॅलर प्रति लागत है. रोम-टु-रियो की वेबसाइट पर उपलब्ध इस साल के पहले दो महीनों में इकोनॉमी श्रेणी के हवाई किरायों के आधार पर आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट को इसी महीने जारी किया गया.रिपोर्ट के मुताबिक पांच सस्ती एयरलाइंस में चार एशिया की हैं. शीर्ष 10 में ब्रिटेन या अमेरिका का एक भी एयरलाइंस शामिल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




