ePaper

Air India के Fleet से दिसंबर तक हट जायेंगे क्लासिक ए 320 के तीन Flight

Updated at : 16 May 2018 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
Air India के Fleet से दिसंबर तक हट जायेंगे क्लासिक ए 320 के तीन Flight

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया अपने बेड़े में बचे बाकी तीन क्लासिक ए 320 विमानों को इस साल के आखिर तक हटा देगी. कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि ये विमान लगभग तीन दशक पुराने हैं. कंपनी ने अप्रैल 2014 में घोषणा की थी कि वह अपने बेड़े से सभी 14 क्लासिक ए […]

विज्ञापन

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया अपने बेड़े में बचे बाकी तीन क्लासिक ए 320 विमानों को इस साल के आखिर तक हटा देगी. कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि ये विमान लगभग तीन दशक पुराने हैं. कंपनी ने अप्रैल 2014 में घोषणा की थी कि वह अपने बेड़े से सभी 14 क्लासिक ए 320 विमानों को चरणबद्ध तरीके से हटायेगी.

इसे भी पढ़ें: घाटे में चल रही एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू, 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

कंपनी ने अपने परिचालन में कम ईंधन खपत वाले एयरबस ए 320 विमानों को लेने का फैसला किया है. अधिकारी ने कहा है कि कंपनी अपने परिचालन से 11 क्लासिक ए 320 विमानों को पहले ही हटा चुकी है. बाकी बचे ऐसे तीन विमान भी इस साल दिसंबर तक हटा दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि हालांकि, ये विमान अब भी उड़ान भर रहे हैं, लेकिन इनका परिचालन सीमित है.

अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर समय इन विमानों को ‘स्टेंडबॉय’ रूप में रखा जाता है. इन्हें दिन में एक या दो ही उड़ानों में काम में लिया जाता है. पहले कंपनी की इन विमानों को इस साल मार्च तक हटाने की योजना थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola