ePaper

जल्द आने वाला है फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन का मेगा सेल, जानें तारीख

Updated at : 05 May 2018 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द आने वाला है फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन का मेगा सेल, जानें तारीख

नयी दिल्ली : ऑनलाइन मार्केट में दो महारथियों में एक बार फिर जंग जल्द ही देखने को मिलेगी. जी हां हम यहां बात कर रहे हैं फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन की. दोनों कंपनियों के बीच एक बार फिर जंग तेज होने वाली है. दोनों ही कंपनियां मिड मई में मेगा सेल्स उपभोक्ताओं के लिए लाने जा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑनलाइन मार्केट में दो महारथियों में एक बार फिर जंग जल्द ही देखने को मिलेगी. जी हां हम यहां बात कर रहे हैं फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन की. दोनों कंपनियों के बीच एक बार फिर जंग तेज होने वाली है. दोनों ही कंपनियां मिड मई में मेगा सेल्स उपभोक्ताओं के लिए लाने जा रही हैं. फ्लिपकार्ट ने तो सेल की तारीख भी बता दी है. कंपनी का यह सेल ‘बिग शॉपिंग डेज’ के नाम से आएगा जो 13-16 मई तक चलेगा. खबरों की मानें तो अमेरिकी कंपनी ऐमजॉन भी करीब इसी दौरान ऑफर्स की बरसात करेगी.

ऐमजॉन इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट (कैटिगरी मैनेजमेंट) ने बताया कि इस गर्मी कंपनी ने एक बड़े सेल इवेंट की बजाय कई छोटे लेकिन एक्साइटिंग सेल की सीरीज तैयार की है. उन्होंने कहा कि अगला सेलिब्रेशन ऐमजॉन इंडिया पर जल्द ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. इस दौरान डिस्काउंट 70-80 फीसदी तक ग्राहकों को दिया जा सकता है. स्मार्टफोन्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर अतिरिक्त 10-20 फीसदी की छूट मिल सकती है. यहां चर्चा कर दें कि भारत में ऑनलाइन सेल्स का 60 फीसदी हिस्सा इसी कैटिगरी का है.

खबर के अनुसार दोनों ही कंपनियां ग्राहकों को कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प के माध्यम से ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ उपलब्ध करायेंगे. यह सेल ग्राहकों और दोनों कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगला सेल सीजन दिवाली के आसपास ही होगा. दोनों ही कंपनियों ने इसके लिए अप्रैल से ही स्टॉक तैयार करना शुरू कर दिया था. इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो, ये कंपनियां दिवाली फेस्टिव सेल्स के दौरान जितना माल खरीदती हैं उसका 70-80 फीसदी हिस्सा बिक्री के लिए ग्राहाकों को उपलब्ध करायेंगी.

फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह एक बड़ा सेल होगा और बिग बिलियन डेज सेल का छोटा वर्जन होगा. उन्होंने कहा कि रिफ़्रिजरेटर, एयर कंडीशनर्स जैसे गर्मियों के प्रॉडक्ट्स पर फोकस कंपनी कर रही है. टेलिविजन, स्मार्टफोन्स और दूसरी कैटिगरीज पर भी भारी छूट ग्राहकों को दी जाएगी. गौर हो कि यह दूसरी बार है जब ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट मेगा सेल मई में ला रहे हैं. पिछले साल फ्लिपकार्ट ने 10वां वर्षगांठ मनाया और मेगा सेल का आयोजन किया था जिसके बाद ऐमजॉन ने भी ऐसा ही किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola