EPFO से जुड़नेवाले नये सदस्यों की संख्या फरवरी में सबसे कम...! जानें

नयी दिल्ली : गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार सृजन फरवरी में धीमा हुआ है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के मासिक आंकड़ों के अनुसार उसकी विभिन्न योजनाओं के तहत नये सदस्यों का पंजीकरण 4,72,075 रहा, जो चार महीने का न्यूनतम स्तर है. ईपीएफओ की इन योजनाओं में जनवरी 2018 में 6,04,557 जबकि दिसंबर 2017 में 5,57,633 […]
नयी दिल्ली : गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार सृजन फरवरी में धीमा हुआ है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के मासिक आंकड़ों के अनुसार उसकी विभिन्न योजनाओं के तहत नये सदस्यों का पंजीकरण 4,72,075 रहा, जो चार महीने का न्यूनतम स्तर है.
ईपीएफओ की इन योजनाओं में जनवरी 2018 में 6,04,557 जबकि दिसंबर 2017 में 5,57,633 नये सदस्यों के पंजीकरण हुए थे. नये सदस्यों का पंजीकरण पिछले साल नवंबर में 647,019, अक्तूबर में 3,93,904 और सितंबर में 4,35,283 था.
ईपीएफओ के अनुसार, आंकड़ों में अस्थायी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं जिनका ईपीएओ में अंशदान हो सकता है पूरे साल न चले. उल्लेखनीय है कि जिस प्रतिष्ठान में भी 20 या उससे अधिक कर्मचारी हैं और उनका मूल वेतन 15,000 रुपये तक है, उन्हें अनिवार्य रूप से ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल किये जाने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




