ePaper

वीडियोकॉन कर्ज मामले में आयकर विभाग ने दीपक कोचर को जारी किया नया नोटिस

Updated at : 25 Apr 2018 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
वीडियोकॉन कर्ज मामले में आयकर विभाग ने दीपक कोचर को जारी किया नया नोटिस

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में दीपक कोचर को नया नोटिस जारी किया है. दीपक कोचर निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के पति हैं. यह मामला आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन कर्ज मामले से जुड़ा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. इसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में दीपक कोचर को नया नोटिस जारी किया है. दीपक कोचर निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के पति हैं. यह मामला आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन कर्ज मामले से जुड़ा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ेंः ICICI-Videocon Issue : चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की मुश्किलें बढ़ीं, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

अधिकारियों ने कहा कि दीपक कोचर को यह नोटिस उनकी व्यक्तिगत भेजा गया है. इसमें उनके व्यक्तिगत लेन-देन और वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गयी है. अधिकारियों ने कहा कि दीपक कोचर से 10 दिन के भीतर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है. आयकर विभाग ने उनसे नूपावर रिन्यूवेबल्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) की हैसियत से ब्यौरा मांगा गया है. उन्होंने कहा कि दो बार पहले भी उनसे ब्यौरा मांगा जा चुका है.

आयकर विभाग की विशेषतौर से माॅरीशस स्थित दो कंपनियों से नूपावर रिन्यूवेबल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिले 325 करोड़ रुपये के प्रवाह पर नजर है. इन दो विदेशी कंपनियों की फर्स्ट लैंड होल्डिंग्स लिमिटेड और डीएच रिन्युवेबल्स होल्डिंग्स लिमिटेड के नाम से पहचान की गयी है. कर अधिकारी अब 2010-11 से लेकर 2015-16 के बीच नुपावर रिन्यूवेबल्स की गतिविधियों के बारे में अध्ययन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola