ePaper

Huawei P-20 Pro स्‍मार्टफोन को मिली श्रेष्ठ कैमराफोन की रैंकिंग

Updated at : 12 Apr 2018 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Huawei P-20 Pro स्‍मार्टफोन को मिली श्रेष्ठ कैमराफोन की रैंकिंग

नयी दिल्ली : डीएक्सओ मार्क रैंकिंग्स में हुवाई के स्मार्टफोन पी-20 प्रो को श्रेष्ठ कैमराफोन आंका गया है. हुवाई पी-20 प्रो को इस रैंकिंग में 109 अंक मिले हैं और वह फोटो व वीडियो दोनों ही रैंकिंग में अव्वल रहा है. डीएक्सओमार्क कैमरों व फोन कैमरों की गुणवत्ता के हिसाब से रैंकिंग देती है. कंपनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डीएक्सओ मार्क रैंकिंग्स में हुवाई के स्मार्टफोन पी-20 प्रो को श्रेष्ठ कैमराफोन आंका गया है. हुवाई पी-20 प्रो को इस रैंकिंग में 109 अंक मिले हैं और वह फोटो व वीडियो दोनों ही रैंकिंग में अव्वल रहा है. डीएक्सओमार्क कैमरों व फोन कैमरों की गुणवत्ता के हिसाब से रैंकिंग देती है.

कंपनी के बयान में कहा गया है कि पी-20 प्रो में 40 एमपी आरजीबी सेंसर व 8 एमपी टेलीफोटो सेंसर है. डीएक्सओमार्क की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार श्रेष्ठ कैमराफोन रैंकिंग में पांच श्रेष्ठ कैमराफोन में हुवाई के पी-20 को दूसरा, सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस को तीसरा, गूगल पिक्सल 2 को चौथा व एपल आईफोन 10 को पांच स्थान दिया गया है.

आपको बता दें कि हुवाई पी-20 प्रो स्‍मार्टफोन अभी भारतीय बाजारों में लांच नहीं हुआ है. कंपनी 30 अप्रैल 2018 में इस स्‍मार्टफोन को भारत में लांच करेगी. इसकी अनुमानित कीमत 75,990 रुपये बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola