ePaper

Aircel से 42 करोड़ रुपये बकाया वसूलने की तैयारी में BSNL, दूरसंचार विभाग को लिखा पत्र

Updated at : 01 Apr 2018 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Aircel से 42 करोड़ रुपये बकाया वसूलने की तैयारी में BSNL, दूरसंचार विभाग को लिखा पत्र

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी एयरसेल से अपने बकाया की वसूली के लिए संचार मंत्रालय संपर्क किया है. एयरसेल ने हाल ही में ऋणशोधन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है. बीएसएनएल ने दूरसंचार विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि एयरसेल पर उसका लगभग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी एयरसेल से अपने बकाया की वसूली के लिए संचार मंत्रालय संपर्क किया है. एयरसेल ने हाल ही में ऋणशोधन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है. बीएसएनएल ने दूरसंचार विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि एयरसेल पर उसका लगभग 42 करोड़ रुपये बकाया है.

कंपनी इस बकाया की वसूली के लिए कानूनी राहों सहित अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है. बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने संपर्क करने इस बारे में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘जहां तक बकाये की वसूली का सवाल है तो बीएसएनएल बैंक गारंटी से 32 करोड़ रुपये की वसूली कर सकती है. बाकी राशि हमारे पास पड़ी या भारत सरकार के पास रखी बैंक गारंटियों के जरिये कानूनी प्रक्रिया से ही वसूली जायेगी.’

एयरसेल ने दूरसंचार उद्योग में ‘भारी वित्तीय दबाव’ के ‘चुनौतीपूर्ण समय’ का हवाला देते हुए दीवाला प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है. एयरसेल ने इस बारे में भेजे गये ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया. बीएसएनएल ने कहा है कि एयरसेल व डिशनेट वायरलेस द्वारा दीवाला प्रक्रिया का आवेदन किये जाते ही उसने अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए तुरंत कदम उठाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola