ट्रेड वार थमने के आसार : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स की डबल सेंचुरी, निफ्टी 10200 के पास

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल मजबूत नजर आ रही है. निफ्टी 10200 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 33270 के आसपास दिखाई दे रहा है. कल के कारोबार में डाओ जोंस ने 669 अंकों […]
मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल मजबूत नजर आ रही है. निफ्टी 10200 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 33270 के आसपास दिखाई दे रहा है.
कल के कारोबार में डाओ जोंस ने 669 अंकों की शानदार छलांग लगायी. अमेरिका-चीन में ट्रेड वार घटने के संकेत से स्थिति सुधरी है. उधर एशियाई बाजारों की भी मजबूत शुरुआत हुई है. एसजीएक्स निफ्टी में भी तेजी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि घरेलू बाजारों में भी तेजी का रुख है.
शुरुआती कारोबार में मिडकैप इंडेक्स में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, सरकारी बैंकिंग इंडेक्स भी 1 प्रतिशत से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है.
बाजार की तेजी में आज सभी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में देखने को मिल रही है.
निफ्टी के शेयर्स की बात करें, तो 37 हरे निशान में और 13 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, विप्रो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदपेट्रो के शेयर्स में देखने को मिल रही है. वहीं इंफ्राटेल, गेल, भारती एयरटेल, हीरो मोटो कॉर्प और बजाज ऑटो के शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




