ePaper

पहली बार सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से होकर इस्राइल पहुंचा एयर इंडिया का विमान

Updated at : 23 Mar 2018 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बार सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से होकर इस्राइल पहुंचा एयर इंडिया का विमान

तेल अवीव : एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से इस्राइल की राजधानी तेल अवीव के लिए उड़ान शुरू की. सऊदी अरब द्वारा इस्राइल जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के बाद यह पहली उड़ान थी, जो तेल अवीव पहुंची. यह अरब शासन और इस्राइल के बीच रिश्ते सुधरने […]

विज्ञापन

तेल अवीव : एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से इस्राइल की राजधानी तेल अवीव के लिए उड़ान शुरू की. सऊदी अरब द्वारा इस्राइल जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के बाद यह पहली उड़ान थी, जो तेल अवीव पहुंची. यह अरब शासन और इस्राइल के बीच रिश्ते सुधरने के संकेत हैं.

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-139 ने तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर तय समय से करीब आधा घंटे देर से उतरी। इस्राइल के परिवहन मंत्री यिजरायल केट्ज ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने कहा, यह पहली बार है कि सऊदी अरब और इस्राइल के बीच एक आधिकारिक संबंध स्थापित हुआ है.

उन्होंने कहा कि इस मौके पर इस्राइल के पर्यटन मंत्री भी उड़ान के स्वागत के लिए उपस्थित रहे. यह नये युग की शुरुआत है. सऊदी अरब द्वारा इस्राइल जाने वाली वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने के बाद अब हफ्ते में तीन उड़ानें संचालित होंगी.

इस्राइल की सरकारी विमान कंपनी ईआई एआ वर्तमान में मुंबई के लिए भारतीय सेवा का संचालन करती है, जो कि सऊदी अरब और ईरान के ऊपर से उड़ने से बचने के लिए लाल सागर के ऊपर से होकर गुजरती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola