VIVO India ने आमिर खान को बनाया ब्रांड अंबेसडर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2018 3:39 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी वीवो ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भारतीय बाजार के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है. कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ अपनी साझेदारी खत्म की है. इसे भी पढ़ेंः 4GB रैम, 24MP कैमरा वाला Vivo […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी वीवो ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भारतीय बाजार के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है. कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ अपनी साझेदारी खत्म की है.

इसे भी पढ़ेंः 4GB रैम, 24MP कैमरा वाला Vivo V7 आया नये अवतार में, जानें खूबियां…!

कंपनी ने बयान में कहा कि आमिर खान को वीवो के भविष्य में आने वाले ब्रांड और उत्पाद पहलों के लिए कंपनी से जोड़ा गया है. जल्द ही वह आगामी उत्पादों को लेकर हमारे पूर्ण विपणन अभियान और टीवी चैनलों के विज्ञापन में भी नजर आयेंगे. वीवो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी केनी जेंग ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक आमिर खान के साथ साझेदारी करने से भारत में वीवो के लिए नये रास्ते खुलेंगे. हम इन संभावनाओं को लेकर रोमांचित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola