Good News : सोना-चांदी हुआ सस्‍ता, जानें कितनी गिरी कीमतें...!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2018 7:26 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 220 रुपये टूटकर 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 400 रुपये के नुकसान से 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 220 रुपये टूटकर 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 400 रुपये के नुकसान से 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी.

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में गिरावट आयी. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.70 प्रतिशत के नुकसान से 1,324.90 डॉलर प्रति औंस रह गया. चांदी भी 0.53 प्रतिशत टूटकर 16.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 220-220 रुपये टूटकर क्रमश: 31,450 रुपये और 31,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. कल के कारोबार में सोना 220 रुपये चढ़ा था. आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि सीमित सौदों में 24,800 रुपये पर कायम रहा.

चांदी हाजिर 400 रुपये टूटकर 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 470 रुपये के नुकसान से 38,770 रुपये प्रति किलोग्राम रह गये. चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola