ePaper

टीवीएस मोटर के वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी की शादी बेंगलुरू के बिजनेस मैन से हुई

Updated at : 08 Mar 2018 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
टीवीएस मोटर के वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी की शादी बेंगलुरू के बिजनेस मैन से हुई

चेन्नई : टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन और टीएएफई के अध्यक्षा मल्लिका श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु आज जोधपुर में एक निजी समारोह में बेंगलूरू स्थित तकनीकी उद्यमी महेश गोगिनेनी के साथ परिणय सूत्र में बंध गयीं. परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि परंपरागत दक्षिण भारतीय तरीके से […]

विज्ञापन


चेन्नई :
टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन और टीएएफई के अध्यक्षा मल्लिका श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु आज जोधपुर में एक निजी समारोह में बेंगलूरू स्थित तकनीकी उद्यमी महेश गोगिनेनी के साथ परिणय सूत्र में बंध गयीं. परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि परंपरागत दक्षिण भारतीय तरीके से हुई शादी में परिवार के करीबी और मित्र शामिल हुये.

टी एस श्रीनिवासन( टीवीएस) और ए सिवसैलम( द अमैल्गमैशन ग्रुप) की पोती लक्ष्मी वेणु, सुंदरम क्लेटन लिमिटेड( एससीएल) के प्रबंध निदेशक और टीएएफई मोटर्स एवं ट्रैक्टर्स लिमिटेड( टीएमटीएल) के निर्देशक हैं. उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट और येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है.

गोगिनेनी स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित एनजी रंगा के पोते हैं और सुगुना एवं डॉक्टर कमलेन्द्र गोगिनेनी के बेटे हैं. उन्होंने बिट्स पिलानी और लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स से स्नातक और स्टैंडफोर्ड से एमबीए किया है. बाद में वह भारत लौट आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola