पीएनबी धोखाधड़ी: प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी, चोकसी को समन जारी किया

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक धोखधड़ी से जुड़े 11,400 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले की जांच के संबंध में अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके कारोबार सहयोगी मेहुल चोकसी को आज समन जारी किया. अधिकारियों ने बताया कि मोदी और चोकसी को धन शोधन निषेध (पीएमएलए) कानून के तहत समन […]
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक धोखधड़ी से जुड़े 11,400 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले की जांच के संबंध में अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके कारोबार सहयोगी मेहुल चोकसी को आज समन जारी किया. अधिकारियों ने बताया कि मोदी और चोकसी को धन शोधन निषेध (पीएमएलए) कानून के तहत समन जारी कर एक सप्ताह के भीतर उपस्थित होने को कहा गया है. चूंकि दोनों उद्योगपति देश में नहीं हैं, इसलिए समन दोनों के फर्मों के निदेशकों को सौंपा गया गया है. मोदी अपने नाम से आभूषण ब्रांड चलाते हैं वहीं चोकसी गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




