भारतीय शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत पर एनपीए के नये नियमों ने बनाया दबाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2018 9:42 AM
मुंबई : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी तेजी के साथ शुरुआत की.बाजारखुलते ही सेंसेक्स 150 अंक ऊपर था और निफ्टी 10650 अंक के करीब पहुंच गया. हालांकि नये एनपीए नियमों के कारण बैंकिंग शेयरों ने आज बाजार पर दबाव बनाने का काम किया. इस कारण बाद में सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त सीमित […]
मुंबई : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी तेजी के साथ शुरुआत की.बाजारखुलते ही सेंसेक्स 150 अंक ऊपर था और निफ्टी 10650 अंक के करीब पहुंच गया. हालांकि नये एनपीए नियमों के कारण बैंकिंग शेयरों ने आज बाजार पर दबाव बनाने का काम किया. इस कारण बाद में सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त सीमित हो गयी. 9.40 बजे सेंसेक्स की बढ़त 11 अंक तक सीमित हो गयी. इस समय यह सूचकांक 34311 अंक पर था.
निफ्ट पर आज वेंदाता लिमिटेड, भारतीय एयरटेल, इंडिया बुल हाउसिंग, बजाज फिनांस, एचसीएल टेक टॉप गेनर बने. इनके शेयर सवा दो से सवा प्रतिशत ऊपर शुरुआत सत्र में थे. वहीं, इन्फ्राटेल, सन फार्मा, पॉवर ग्रीड, एसबीआइ और आइसीआइसीआइ बैंक टॉप लूजर बने. इनके शेयर पौने तीन से सवा प्रतिशत तक नीचे कारोबार कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










