भगोड़े विजय माल्या को लगा करारा झटका, किंगफिशर को लंदन में चुकाने होंगे 579 करोड़ रुपये

लंदन/सिंगापुर : भारत में अदालत की आेर से भगोड़ा घोषित किये जा चुके विजय माल्या को एक और बड़ा झटका लगा है. उनकी किंगफिशर एयरलाइंस यूके में एक केस हार गयी है. इसमें उन्हें एक कंपनी को 90 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹579 करोड़ जुर्माना के तौर पर देने का आदेश दिया गया है. इसे […]
लंदन/सिंगापुर : भारत में अदालत की आेर से भगोड़ा घोषित किये जा चुके विजय माल्या को एक और बड़ा झटका लगा है. उनकी किंगफिशर एयरलाइंस यूके में एक केस हार गयी है. इसमें उन्हें एक कंपनी को 90 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹579 करोड़ जुर्माना के तौर पर देने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः बोले शराब कारोबारी विजय माल्या, मामले के निपटान के लिये बैंकों से बातचीत को हूं तैयार
यह केस अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ा था. 62 साल के माल्या की कंपनी के खिलाफ सिंगापुर की बीओसी एविएशन नाम की कंपनी ने दायर किया था. खबरों के मुताबिक, मामला 2014 का है, तब किंगफिशर ने बीओसी ने कुछ प्लेन लीज पर लिये थे. बीओसी एविएशन और किंगफिशर एयरलाइंस के बीच का यह मामला लीजिंग अग्रीमेंट को लेकर था. दोनों के बीच चार प्लेन को लेकर डील हुई थी, जिसमें से तीन डिलिवर किये जा चुके थे.
माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया बकाया है. बीओसी एविएशन सिंगापुर और बीओसी एविएशन (आयरलैंड) ने इस मामले में किंगफिशर एयरलाइंस और यूनाइटेड ब्रुअरीज का नाम लिया था. यूनाइटेड ब्रुअरीज में भी माल्या की बड़ी हिस्सेदारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










