ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स पेश करेगी छह इलेक्ट्रिक वाहन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2018 1:05 PM
नयी दिल्ली : घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आगामी वाहन मेले आॅटो एक्सपो 2018 में छह इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी. कंपनी पहले ही कह चुकी है कि वह यात्री और वाणिज्यिक वाहन खंड में कुल मिलाकर 26 स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस इस मेले मेंपेश करेगी. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह छह इलेक्ट्रिक वाहन […]
नयी दिल्ली : घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आगामी वाहन मेले आॅटो एक्सपो 2018 में छह इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी.
कंपनी पहले ही कह चुकी है कि वह यात्री और वाणिज्यिक वाहन खंड में कुल मिलाकर 26 स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस इस मेले मेंपेश करेगी.
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह छह इलेक्ट्रिक वाहन उनमें शामिल होंगे. आॅटो एक्सपो 2018 9-14 फरवरी को आयोजित हो रहा है.
यहां यह जानना गौरतलब है कि दिसंबर महीने में ही टाटा मोटर्स ने अपनी 350 इलेक्ट्रिक टिगोर की पहली खेप सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशियंसी सर्विसेस लिमिटेड (EESL) को सौंप दी है.
वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी 150 इलेक्ट्रिक कारों की सप्लाई की है. टाटा टिगोर EV एक चार्ज पर 140 किलोमीटर तक चलेगी. EESL के टेंडर में टाटा मोटर्स ने बिना जीएसटी के सबसे कम बोली 10.16 लाख रुपये लगायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










