BSNL ने लैंडलाइन ग्राहकों को दिया झटका, 1 फरवरी से बंद हो जाएगा मुफ्त कॉलिंग सेवा

कोलकाता : सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को रविवार को मिलने वाली मुफ्त कॉलिंग सुविधा एक फरवरी से खत्म करने का फैसला किया है. बीएसएनएल की इकाई कलकत्ता टेलीफोन्स (कालटेल) के मुख्य महाप्रबंधक एस. पी. त्रिपाठी ने कहा, बीएसएनएल रविवार को मुफ्त कॉलिंग लाभ को एक फरवरी से […]
कोलकाता : सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को रविवार को मिलने वाली मुफ्त कॉलिंग सुविधा एक फरवरी से खत्म करने का फैसला किया है.
बीएसएनएल की इकाई कलकत्ता टेलीफोन्स (कालटेल) के मुख्य महाप्रबंधक एस. पी. त्रिपाठी ने कहा, बीएसएनएल रविवार को मुफ्त कॉलिंग लाभ को एक फरवरी से वापस लेने जा रही है. यह फैसला पूरे देश भर में लागू होगा. लेकिन, हम यहां कुछ ऐसी योजनाएं लाने की सोच रहे है ताकि हमारे कलकत्ता के ग्राहकों पर इस फैसले का असर कम हो.
बीएसएनएल ने इस फैसले से ठीक पहले रात में मुफ्त कॉल सेवा में कुछ कटौती करना का फैसला किया था. उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल ने 21 अगस्त 2016 को मुफ्त रात्रि कॉलिंग और रविवार को मुफ्त कॉलिंग सेवा की शुरुआत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










